हालात

बड़ी खबर LIVE: MP में फिर शर्मनाक घटना! कार पर पेशाब करने के आरोपी दिव्यांग दलित लड़के की पिटाई, कपड़े उतरवाकर कराई सफाई

मध्य प्रदेश में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। हरदा में कार पर कथित रूप से पेशाब करने के लिए आयकर विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी ने 17 साल के दिव्यांग दलित लड़के की पिटाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

करनाल: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुर्घटना का शिकार हुए अमित कुमार के परिवार से मिलने के लिए गोगरीपुर गांव का सरप्राइज दौरा किया

हरियाणा के रोहतक में शराब की दुकान पर फायरिंग, तीन लोगों की मौत, दो घाय

हरियाणा के रोहतक में सोनीपत रोड पर बलियाना मोड़ के पास एक शराब की दुकान पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका चल रहा है। रोहतक के एसपी ने इस संबंध में जानकारी दी है।

Published: 20 Sep 2024, 7:51 AM IST

हैदराबाद : गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एसवीपीएनपीए में 76 आरआर बैच के आईपीएस प्रोबेशनर्स की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए

महाराष्ट्र: मुंबई के बीकेसी में कंपनी के स्टोर पर बड़ी संख्या में लोग आईफोन 16 खरीदने के लिए पहुंचे

दिल्ली: एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे

MP में फिर शर्मनाक घटना! कार पर पेशाब करने के आरोपी दिव्यांग दलित लड़के की पिटाई, कपड़े उतरवाकर कराई सफाई

मध्य प्रदेश में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। हरदा में कार पर कथित रूप से पेशाब करने के लिए आयकर विभाग के एक रिटायर्ड अधिकारी ने 17 साल के दिव्यांग दलित लड़के की पिटाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिटायर्ड अधिकारी ने नाबालिग को उसकी कार पर पेशाब करने के लिए डांटा। वहीं जब लड़के ने आरोप का खंडन किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़के को अपनी शर्ट से नाली साफ करने के लिए भी मजबूर किया।

Published: 20 Sep 2024, 7:51 AM IST