हालात

बड़ी खबर LIVE: बिहार बाढ़ से बेहाल, दरभंगा के कई हिस्से पानी में डूबे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बिहार के कोसी नदी में नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दरभंगा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांव जलमग्न हैं, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक सरकार को पहले दिन से दिल्ली से हिलाने और अस्थिर करने की कोशिश की जा रही हैः जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "...पहले दिन से, 25 मई 2023 से, दिल्ली से कर्नाटक सरकार को हिलाने और अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। मामले दर्ज किए जा रहे हैं, आयकर, सीबीआई और अब ईडी। यह हमें डराने की कोशिश है। यह प्रतिशोध, उत्पीड़न की राजनीति है... हम डरेंगे नहीं... जो भी जांच होनी चाहिए, जांच होनी चाहिए... सच सामने आएगा। कर्नाटक सरकार को लोगों से 5 साल के लिए जो जनादेश मिला है, हम उसे पूरा करेंगे और हमने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।"

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने रजनीकांत की हालत पर जारी किया बयान 

चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने बताया कि रजनीकांत को 30 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके हृदय से निकलने वाली मुख्य रक्त वाहिका में सूजन थी जिसका उपचार गैर-शल्य चिकित्सा, ट्रांसकैथेटर विधि से किया गया...रजनीकांत की हालत स्थिर है और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें दो दिन में घर आ जाना चाहिए:

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस है जो इसे बचाती हैः राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में कहा कि मैं यहां आपको यह बताने आया हूं कि भारत में राजनीतिक लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है - एक है बीजेपी और आरएसएस जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, जो जाति जनगणना नहीं चाहते हैं, जो आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। और दूसरी तरफ कांग्रेस है जो इसे (संविधान को) बचाती है, एक जो आरक्षण की सीमा को 50% से आगे बढ़ाने वाली है और जिसने जाति जनगणना का वादा किया है और इसे पूरा करेगी।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

सोनीपत के गोहाना में राहुल गांधी बोले- लड़ाई संविधान के लिए है, BJP इसे खत्म करना चाहती है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में हरियाणा विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई संविधान के लिए है। यह संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी ने दिया है और इसी के लिए कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी है और इसके हजारों कार्यकर्ता इसके लिए मर गए हैं और यही आज सवाल है। सवाल यह है कि बीजेपी इसे (संविधान को) खत्म करना चाहती है।"

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

राहुल गांधी ने सोनीपत के गोहाना में कहा- BJP के नेताओं-कार्यकर्ताओं के चेहरे पर 24 घंटे गुस्से का भाव रहता है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में हरियाणा विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को देखिए, उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर गुस्से का भाव 24 घंटे रहता है। उनके सभी कार्यकर्ता और नेता गुस्से में रहते हैं, जबकि हमारे टाइगर हमेशा मुस्कुराते रहते हैं।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

बिहार के भागलपुर के खिलाफत नगर इलाके में हुए विस्फोट में 7 बच्चे घायल हो गए

देश में साल 2024 का मॉनसून सीजन सामान्य से 7.6 प्रतिशत अधिक बारिश के साथ समाप्त हुआ

देश में साल 2024 का मॉनसून सीजन सामान्य से 7.6 प्रतिशत अधिक बारिश के साथ समाप्त हो गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

बिहार के कई जिले बाढ़ से बेहाल, दरभंगा के कई हिस्से पानी में डूबे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बिहार के कोसी नदी में नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दरभंगा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांव जलमग्न हैं, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

जब हम सत्ता में आएंगे, तो (LPG) गैस सिलेंडर जो अभी 1200 रुपए में बेचा जा रहा है, वह 500 रुपए प्रति सिलेंडर पर उपलब्ध होगा- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जब हम सत्ता में आएंगे, तो (LPG) गैस सिलेंडर जो अभी 1200 रुपए में बेचा जा रहा है, वह 500 रुपए प्रति सिलेंडर पर उपलब्ध होगा। हर महीने महिलाओं को 2000 रुपए दिए जाएंगे।"

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

आज पूरा देश जानता है कि BJP सरकार 2-3 अरबपतियों की मदद करने के लिए चलाई जा रही है- राहुल गांधी 

हरियाणा के सोनिपत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे रास्ते में एक व्यक्ति ने बताया, “मैं एक छोटा बिजनेस चलाता हूं, लेकिन हरियाणा सरकार और नरेंद्र मोदी ने मुझे बर्बाद कर दिया। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लागू की और बैंक के दरवाजे बंद कर दिए। ये सिर्फ अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि आज पूरा देश जानता है कि BJP सरकार 2-3 अरबपतियों की मदद करने के लिए चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग सेना में जाते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने 'अग्निवीर योजना' लाकर इस रास्ते को भी बंद कर दिया है। अग्निवीर योजना हिंदुस्तान के जवानों से पेंशन, कैंटीन और शहीद का दर्जा चोरी करने का तरीका है।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

लद्दाख में LG राज खत्म होना चाहिए, हम सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हैं- दिल्ली की सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "सोनम वांगचुक और लद्दाछ के लोग, जो कल, 2 अक्टूबर को बापू की समाधि पर दर्शन करने जा रहे थे, उनको गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने मुझे सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दिया। यह बीजेपी की तानाशाही है। हम सोनम वांगचुक जी का पूरा समर्थन करते हैं। लद्दाख में LG राज खत्म होना चाहिए। हम उनकी गिरफ्तारी की घोर निंदा करते हैं और हम लद्दाख के लोगों की मांग के साथ हैं कि LG राज खत्म होना चाहिए।"

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

हरियाणा बहादुरगढ़ में राहुल गांधी ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहादुरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया। रोड शो बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

शिगेरु इशिबा को जापान का 102वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

अभिनेता गोविंदा को गोली लगने के मामले में उनके भाई कीर्ति कुमार ने दी जानकारी


अभिनेता गोविंदा को गोली लगने के मामले में उनके भाई कीर्ति कुमार ने कहा, "सब (गोली निकाल ली गई है) कुछ हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम के लिए कहा है लेकिन गोविंदा चाहते हैं अगर सब ठीक रहे तो वे आज शाम ही घर चले जाएं। गोली पैर के अंगूठे में लगी थी, वे जाने से पहले रिवॉल्वर चेक कर रहे थे तभी रिवॉल्वर हाथ से गिर गया और गोली चल गई। वे ठीक हो रहे हैं। मैं उनके चाहने वालों को धन्यवाद करता हूं। वे 1-2 दिन यहां रहेंगे, सभी लोग मेरे भाई को प्यार करते हैं और सभी ने उनके तबियत की जानकारी ली है।"

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

बुलडोजर एक्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, अंतरिम आदेश पूरे देश में जारी रहेगा

बुलडोजर एक्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखलिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति के किसी भी संपत्ति को ध्वस्त न करने के अंतरिम आदेश को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Oct 2024, 1:12 PM IST