हालात

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के नाम

कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम है। इसके अलावा लिस्ट में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम है। इसके अलावा लिस्ट में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Published: 25 Mar 2023, 8:33 AM IST

124 प्रत्याशियों की सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी।

जल्द ही कांग्रेस की दूसरी सूची भी आएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन सभी नामों को पहले ही हरी झंडी दे चुकी है जिन्हें केंद्रीय चयन समुदाय और स्क्रीनिंग समुदाय ने मंजूरी दी थी। अगले तीन-चार दिनों में, दूसरी सूची को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

Published: 25 Mar 2023, 8:33 AM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 को खत्म हो रहा है। जल्दी राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।

Published: 25 Mar 2023, 8:33 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 25 Mar 2023, 8:33 AM IST