हालात

झारखंड विधानसभा चुनाव: JMM ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव मैदान में

JMM की ओर से जारी इस सूची के अनुसार, निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।

हेमंत सोरेन ने हिमंत सरमा पर निशाना साधा है।
हेमंत सोरेन ने हिमंत सरमा पर निशाना साधा है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं।

हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी।

Published: undefined

सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था। यह सीट JMM विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से रिक्त हुई थी।

JMM की ओर से जारी इस सूची के अनुसार, निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।

बसंत सोरेन ने दुमका सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हराया था।

Published: undefined

JMM की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से बीजेपी के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: उद्धव की शिवसेना ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, आदित्य ठाकरे वर्ली से लड़ेंगे

  • ,
  • बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में हुई 11वीं गिरफ्तारी, सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला पकड़ा गया

  • ,
  • दुनियाः रूस में पीएम मोदी-जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता और सूडान में मस्जिद पर हवाई हमले में 31 की मौत

  • ,
  • अभी भारत में ही रहेंगी तसलीमा नसरीन, बोलीं- सुबह गृहमंत्री को ट्वीट किया और शाम को परमिट मिल गया

  • ,
  • महाराष्ट्र: MVA में तय हो गया सीट बंटवारा, तीनों दल 85-85 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, बाकी सीटें सहयोगियों के लिए