हालात

धारावी पुनर्विकास परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला, सत्ता में आते ही MVA इसे रद्द करेगी: वर्षा गायकवाड़

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि धारावी पुनर्विकास परियोजना करने वाले अडानी को 1,000 एकड़ जमीन क्यों दी जा रही है। निविदा में कहा गया है कि 7 लाख लोगों का पुनर्वास किया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला है।

वर्षा गायकवाड़ ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला बताया
वर्षा गायकवाड़ ने धारावी पुनर्विकास परियोजना को दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला बताया  फोटोः वीडियोग्रैब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना को दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला बताया और कहा कि राज्य में सत्ता में लौटने पर महा विकास आघाडी (एमवीए) इसे रद्द कर देगी। विपक्षी गठबंधन एमवीए अरबों डॉलर की धारावी पुनर्विकास परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगा रहा है। अडानी समूह इस परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है।

Published: undefined

वर्षा गायकवाड़ ने ‘पीटीआई’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘धारावी पुनर्विकास परियोजना क्रियान्वित करने वाले अडानी को 1,000 एकड़ जमीन क्यों दी जा रही है?’’ मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘निविदा में कहा गया है कि धारावी के बाहर सात लाख लोगों का पुनर्वास किया जाएगा। लेकिन धारावी पुनर्विकास एक ऐसी परियोजना है जिसके तहत प्रभावित लोगों का पुनर्वास वहीं होना चाहिए। लेकिन उनके खुद के निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि सात लाख निवासियों को धारावी से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा भूमि घोटाला है इसकी जांच होनी चाहिए।’’

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाएं कई बार घोषित और रद्द की गईं। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि युवाओं को किस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है?’’ गायकवाड़ ने कहा कि मुंबई की जनता चाहती है कि विश्वासघात की राजनीति बंद हो। उन्होंने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है, जबकि अधिकारी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।’’

Published: undefined

देश की वित्तीय राजधानी के मध्य भाग में स्थित धारावी कई छोटे पैमाने के असंगठित उद्योगों का केंद्र है, जहां दवाइयां, चमड़ा, जूते, कपड़े आदि का निर्माण किया जाता है। इसे एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक माना जाता है। इसी जगह के पुनर्विकास के लिए अरबों रुपये की धारावी परियोजना बनी है। अडानी समूह इस परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है।

Published: undefined

कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि राजनीति में प्रतिद्वंद्विता कभी व्यक्तिगत नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच वैचारिक मतभेद थे, लेकिन हम सामंजस्य के साथ काम करते रहे हैं - चाहे वह एमवीए सरकार के दौरान हो या बाद में कोविड-19 महामारी के दौरान। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) एक साथ मिलकर एक विफल राज्य सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो पिछले पखवाड़े में मंत्रिमंडल में तेजी से फैसले लेने में लगी हुई है। मंत्रिमंडल की एक ही बैठक में 80 से अधिक फैसले लिए गए।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस एकजुट होकर मुंबई की जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।

Published: undefined