हालात

दिल्ली: बेबी केयर सेंटर में आग लगने से कोहराम! 7 बच्चों की दर्दनाक मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, विवेक विहार का यह बेबी केयर सेंटर 120 गज की इमारत में बना था। फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया। इनमें 7 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 5 अभी भर्ती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शनिवार रात एक शिशु देखभाल केंद्र में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। सेंटर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 7 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, एक बच्चा वेंटीलेटर पर है।

दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, उसे रात 11.32 बजे विवेक विहार के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल की 9 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

Published: 26 May 2024, 8:36 AM IST

दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार, विवेक विहार का यह बेबी केयर सेंटर 120 गज की इमारत में बना था। फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया। इनमें 7 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 5 अभी भर्ती हैं। एक बच्चा जो ICU में था उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

Published: 26 May 2024, 8:36 AM IST

बताया जा रहा है कि बेबी केयर सेंटर के अंदर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे हुए थे। कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आग में फट गए। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विवेक विहार में यह हादसा उसी दिन हुआ जब गुजरात के राजकोट शहर में एक भीड़भाड़ वाले गेमिंग जोन में भीषण आग लगने और इमारत ढह गई और कम 27 लोगों की जान चली गई। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे।

Published: 26 May 2024, 8:36 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 May 2024, 8:36 AM IST