हालात

कांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता बनाया, कोडिकुन्निल सुरेश मुख्य सचेतक नियुक्त

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है। 18वीं लोकसभा में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है और राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं।

कांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता बनाया, कोडिकुन्निल मुख्य सचेतक नियुक्त
कांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता बनाया, कोडिकुन्निल मुख्य सचेतक नियुक्त फोटोः IANS

कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक और दो अन्य सचेतकों की नियुक्ति की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि लोकसभा में गौरव गोगोई को उप नेता नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई असम से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, सांसद कोडिकुन्निल को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। वेणुगोपाल के मुताबिक मनिकम टैगोर और डॉ. जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।

Published: undefined

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है। 18वीं लोकसभा में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में उप नेता गौरव गोगोई समेत कांग्रेस पार्टी की यह पूरी टीम काम करेगी।

Published: undefined

कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को ऊर्जावान ढंग से उठाएंगे। इससे पहले इसी माह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के उपरांत राहुल गांधी का कहना था कि विपक्ष का नेता सिर्फ एक पद नहीं है, यह जनता की आवाज बनकर जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

Published: undefined

विपक्ष के नेता बनने पर राहुल गांधी ने कहा था, "हमारा संविधान गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों का सबसे बड़ा हथियार है और हम उस पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे। मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं। देश की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का मुझ पर भरोसा जताने के लिए दिल से धन्यवाद।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined