हालात

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों का किया ऐलान, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी ने भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार को विदर्भ का पर्यवेक्षक बनाया है। पश्चिम महाराष्ट्र के लिए टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल को और उत्तर महाराष्ट्र के लिए नासिर हुसैन और अनसूया सीताक्का को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों का किया ऐलान, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों का किया ऐलान, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी फाइल फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने चुनावी रण के लिए कमर कसते हुए राज्य के लिए पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुंबई कोंकण और सचिन पायलट को मराठवाड़ा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जी परमेश्वर को मुंबई और कोंकण का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Published: undefined

इसी तरह विदर्भ के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार को पर्यवेक्षक बनाया है। पश्चिम महाराष्ट्र के लिए टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उत्तर महाराष्ट्र का नासिर हुसैन और अनसूया सीताक्का को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Published: undefined

इससे पहले अशोक गहलोत को कांग्रेस ने हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया था। लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी का पर्यवेक्षक बनाया गया था। वहीं सचिन पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। वह वर्तमान में टोंक से विधायक हैं। पार्टी की तरफ से इससे पहले भी उन्हें कई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

Published: undefined

वहीं जी परमेश्वर कर्नाटक के गृह मंत्री हैं। वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भूपेश बघेल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्हें लोकसभा चुनाव में भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें रायबरेली के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इससे पहले जम्मू-कश्मीर का पर्यवेक्षक बनाया गया था। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र समिति का सदस्य बनाया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined