हालात

INDIA गठबंधन से घबरा गई है बीजेपी, संविधान की धज्जियां उड़ाने पर तुली है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन की एकजुटता से बीजेपी घबरा गई है और संविधान की धज्जियां उड़ाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को गुमराह कर वोट हासिल करने की साजिश करती है।

उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा के उपचुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो - आईएएनएस)
उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा के उपचुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो - आईएएनएस) 

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 'यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है।' उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की एकजुटता से बीजेपी घबराई हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा के मतदाताओं ने सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक मतों से चुनाव जिताने का मन बना लिया है। आज गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं हर वर्ग के लोग जाति-धर्म और पार्टियों की सीमाएं तोड़ कर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक संदेश है। सभी पार्टियों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूरा समर्थन दिया है।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि सभी पार्टियों का यह फैसला देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। INDIA गठबंधन एकजुट है। गठबंधन की एकजुटता से बीजेपी घबराई हुई है। बीजेपी का प्रत्याशी पलायनवादी है। उसने अपने स्वार्थ और लाभ के लिए पलायन किया है। उसने घोसी के मतदाताओं को धोखा दिया। लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ा है। इस बार जनता उसे सबक सिखाने का काम करेगी।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि "बीजेपी जानती है कि वह घोसी विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से हारने जा रही है। इसीलिए घोसी ने अपने सभी मंत्रियों को उतार दिया है। आजकल पूरे घोसी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ही मंत्री दिखाई दे रहे हैं। यह सब जनता को धोखा देने आये हैं। उपचुनाव के बाद फिर कभी दिखाई नहीं देंगे।"

Published: undefined

उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के 10 साल और 6 साल की यूपी सरकार ने अगर कोई काम किया होता तो विधानसभा उपचुनाव में मंत्रियों की इतनी बड़ी फौज नहीं उतारनी पड़ती। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी हार का अनुमान है इसीलिए ये प्रशासन को भी आगे करेंगे। घोसी की जनता बहादुर है। हमें उम्मीद है कि जिस भी तरह का मुकाबला करना पड़ेगा जनता मुकाबला करेगी। अपने वोट की रक्षा करेगी, हमारी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताएगी।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है। लोकतंत्र में बदलाव वोट से ही आएगा। समाजवादी पार्टी के पास बहुत वोट है, बहुत जनसमर्थन है और जनता का सहयोग है। हम लोगों को अपना वोट बचाना है। हर वोट पड़ना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी साजिश और षडयंत्र करेगी। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पांच सितम्बर से 8 सितम्बर तक पूरी जिम्मेदारी से लगना है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र खत्म कर रही है। बीजेपी अगर आगे चुनाव जीती तो जनता का वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी। बीजेपी सबका साथ, सबका विकास का झूठा नारा देती है। जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक सबका विकास नहीं हो सकता। जातीय जनगणना नहीं होगी तो गैरबराबरी नहीं खत्म होगी। भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined