IPL 2024

IPL 2023: वानखेड़े में मुकाबले से पहले मुंबई के खिलाड़ियों से मिले धोनी, सचिन ने भी की प्लेयर्स से बात

मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुंबई टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला शनिवार यानी 8 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें, ये मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। इस मुकाबले से पहले एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है।

दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

Published: undefined

इस पल का वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुंबई टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी ने ईशान किशन के अलवा अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। वहीं अभ्यास सत्र के दौरान, रवींद्र जडेजा और डीजे ब्रावो सहित सीएसके टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी मुंबई के खिलाड़ियों के साथ मजेदार बातचीत की।

Published: undefined

धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर भी वानखेड़े पहुंचे, मास्टर ब्लास्टर ने इस दौरान मुंबई के खिलाड़ियों से बात की और उनके कप्तान रोहित शर्मा को कुछ उपयोगी बल्लेबाजी की सलाह भी दी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined