देश

‘बुलडोजर न्याय’ पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश ‘नफरती मुख्यमंत्रियों’ के मुंह पर तमाचा, प्रियंका बोलीं- जुल्म और नाइंसाफी...

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘वे समझते हैं कि 'त्वरित न्याय' की आड़ में जुल्म और नाइंसाफी के बुलडोजर से संविधान को कुचलकर भीड़ और भय का राज स्थापित किया जा सकता है। लेकिन यह देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि "बुलडोजर न्याय" पूरी तरह अस्वीकार्य है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि "बुलडोजर न्याय" पूरी तरह अस्वीकार्य है। -

 कांग्रेस ने आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त नहीं करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के निर्देश का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उन ‘नफरती मुख्यमंत्रियों’ के मुंह पर करारा तमाचा है तथा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्य सरकारों की ‘अन्यायपूर्ण बुलडोजर नीति’ को आईना दिखाता है।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि यह देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा।

Published: undefined

उच्चतम न्यायालय ने समूचे देश में प्राधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त नहीं करने का निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है, तो यह देश के संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों आदि पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा।

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी सरकारों की अन्यायपूर्ण और अमानवीय 'बुलडोजर नीति' को आईना दिखाने वाला माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। ऐसी बर्बर कार्रवाइयों के जरिये "देश के कानून पर बुलडोजर चलाकर" इंसानियत और इंसाफ को रौंदने वाली नीति एवं नीयत पूरे देश के सामने बेपर्दा हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे समझते हैं कि 'त्वरित न्याय' की आड़ में जुल्म और नाइंसाफी के बुलडोजर से संविधान को कुचलकर भीड़ और भय का राज स्थापित किया जा सकता है। लेकिन यह देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा। अदालत ने साफ कर दिया है कि 'बुलडोजर अन्याय' स्वीकार्य नहीं है।’’

Published: undefined

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा शासित कुछ दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलडोज़र का सहारा लेकर नफ़रत फैलाना बंद करना चाहिए।

सुप्रिया ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला उन सब नफरती मुख्यमंत्रियों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो न्यायपालिका पर ताला लगाकर बुलडोजर न्याय को बढ़ावा देना चाहते थे। बुलडोजर का मतलब है कि आपका पुलिस प्रशासन फेल हो चुका है और आप न्यायापालिका पर ताला लगाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुलडोजर अब नफरत, हिंसा और राजनीतिक प्रतिशोध का प्रतीक बन चुका है। एक समुदाय के खिलाफ नफरत की आंधी को भड़काने के लिए बुलडोजर चलाया जाता है।’’

Published: undefined

सुप्रिया ने कहा कि यह अच्छा फैसला है और उनकी पार्टी इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ और बीजेपी में उनके जैसे कुछ अन्य नेता बुलडोज़र का सहारा लेकर नफ़रत फैलाना अब बंद करेंगे।

उनके मुताबिक, ‘‘बुलडोजर का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। इसका उपयोग अराजक तत्व और गुंडे-मवाली करते हैं। चुने हुए प्रतिनिधियों को बुलडोजर से दूर रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने साफ कर दिया है कि यह देश संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined