देश

लोकसभा चुनाव नतीजे: महाराष्ट्र में NDA मात्र 18 सीट पर सिमटी, INDIA को मिली 29 सीटें, एक निर्दलीय के खाते में

महाराष्ट्र में एनडीए मात्र 18 सीट पर सिमट गई है, वहीं INDIA गठबंधन को 29 सीटें मिली हैं, वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

महाराष्ट्र में NDA का बुरा हाल, मात्र 18 सीट पर सिमटी, INDIA को मिली 29 सीटें, 1 निर्दल

न्यूज 18 के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए मात्र 18 सीट पर सिमट गई है, वहीं INDIA गठबंधन को 29 सीटें मिली हैं, वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में आई है

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

 अमरावती में BJP की नवनीत राणा की हार, कांग्रेस के बलवंत जीते

ल 2019 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाली नवनीत राणा इस बार भाजपा के टिकट पर अमरावती से चुनावी मैदान में थीं, लेकिन वो चुनाव हार गई हैं. अमरावती से कांग्रेस के बलंवत वानखड़े की जीत हुई है

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

उद्धव की शिवसेना ने जीता मुंबई साउथ सेंट्रल सीट, शिवसेना (शिंदे) के राहुल रमेश को हराया

मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना (UBT) के अनिल यशवंत देसाई की जीत. अनिल ने एकनाथ शिंदे के शिवसेना के राहुल रमेश शेवाले को 53 हजार 384 वोट से हराया.

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से बीजेपी के उज्वल निकम की हार

महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से BJP के प्रत्याशी और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम चुनाव हार गए. इस सीट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ की जीत हुई है

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

सोलापुर, शिरुर, परभानी में INDI गठबंधन आगे

महाराष्ट्र के परभानी से शिवसेना (UBT) के संजय जाधव, पुणे से भाजपा के मुरलीधर मोहोल, रायगढ़ से एनसीपी के सुनील दत्तात्रेय, शिरुर से NCP (SP) के डॉ अमोल रामसिंग कोले, सोलापुर से कांग्रेस की प्रणिति शिंदे आगे चल रही हैं.

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

अमरावती से बीजेपी की नवनीत राणा पीछे

महाराष्ट्र के अमरावती से बीजेपी की नवनीत राणा पीछे, कांग्रेस के भगवंत वानखेड़े आगे।

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

मुंबई नॉर्थ ईस्ट से शिवसेना (UBT) के संजय दिना पाटिल आगे

मुंबई नॉर्थ ईस्ट से शिवसेना (UBT) के संजय दिना पाटिल बढ़त बनाए हुए हैं.

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

कोल्हापुर और लातूर से कांग्रेस आगे, माधा से NCP (SP) के धैर्यशील आगे

महाराष्ट्र के कोल्हापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के छत्रपति शाहु साहाजी आगे चल रहे हैं।इस सीट पर शिवसेना (शिंदे) के संजय मांडलिक 60 हजार वोट से पीछे हैं।लातूर में भी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिवाजी बंदप्पा कालगे आगे चल रहे हैं।वहीं, माधा से NCP (SP) के धैर्यशील मोहिते पाटील आगे चल रहे हैं।

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

BJP के रामदास तडस पीछे, तो रामटेक से कांग्रेस के श्याम आगे

महाराष्ट्र के रामटेक से कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि शिवसेना के राजू पारवे पीछे चल रहे हैं। धुले लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सुभाष भामरे 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं वर्धा से भाजपा उम्मीदवार रामदास तडस पीछे चल रहे हैं।

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

देश चाहता है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें- संजय राउत

शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा, 'अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो INDIA गठबंधन सत्ता में आएगा...कांग्रेस पार्टी 150 लोकसभा सीट तक के आंकड़े पर भी पहुंच सकती है, अगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती है तो प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी से ही होगा...देश यह चाहता है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें।'

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका, रुझानों में NVA 29 सीटों पर आगे

फोटो: ECI

महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे आगे

महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे आगे चल रही है। प्रणीति, सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं और लोकसभा का पहला चुनाव लड़ी हैं।

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

महाराष्ट्र की 48 सीटों पर मतगणना जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वालों में दो केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। मुंबई-उत्तर से पीयूष गोयल और नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़, बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे और बारामती से एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले। वहीं उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट में इस बार महामुकाबला है।

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Jun 2024, 11:09 AM IST