देश

इंडिया गठबंधन को देश में मिलेगी 295 से अधिक सीट, धांधली बर्दाश्त नहीं करेगी जनता: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है, उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित हैं और चुनाव जीत रहे हैं।

इंडिया गठबंधन को देश में मिलेगी 295 से अधिक सीट: तेजस्वी यादव
इंडिया गठबंधन को देश में मिलेगी 295 से अधिक सीट: तेजस्वी यादव फोटो: IANS

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। इंडिया गठबंधन को देशभर में 295 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग जहां भी प्रचार किए हैं, 45 डिग्री में 49 डिग्री तापमान में, लोग धूप में खड़े रहे। लोगों का जज्बात बताता है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। सभी नेताओं से हमारी बात हो रही है, सभी जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है।

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग चुनाव आयोग भी गए हैं। वहां कहा गया है कि जो गाइडलाइंस है, सभी कलेक्टरों को भेज दिया जाए, ताकि उसका सही से नियम पालन किया जाए। काउंटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली ना हो। 2020 जैसी धांधली अगर होगी, तो इस बार जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है, उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित हैं और चुनाव जीत रहे हैं।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है, तो बिहार में 25 सीट से कम इंडिया गठबंधन को नहीं आ रहा है। 25 सीट से ज्यादा सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगी। एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मोदी जी का पोल है, मनोवैज्ञानिक तौर पर यह चलाया जाता है। हम लोगों का जनता का पोल है। जनता ने जो फीडबैक दिया है, 295 से ज्यादा सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि बिहार में हम लोगों को कम से कम 14 से 16 फ़ीसद फायदा है। 14 से 16 फ़ीसद वोट हम लोगों का बढ़ा है और एनडीए का 7 प्रतिशत घटा है। हमारा मानना है कि हमारे पक्ष में पॉजिटिव नतीजे आ रहे हैं। कोई भी साइकोलॉजिकल दबाव जनता को नहीं हिला सकता। मीडिया का सर्वे मोदी जी का सर्वे होता है, जो ग्राउंड रियलिटी है, हम लोग उस पर विश्वास करते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined