देश

छत्तीसगढ़ : लोहारडीह घटना को छुपाने की पूरी कोशिश हुई, कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर आरोप

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस घटना का जिम्मेदार गृह मंत्री विजय शर्मा को मान रही है। कांग्रेस का आरोप है कि गृह मंत्री अपने ही जिले में कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 

छत्तीसगढ़ की लोहारडीह घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए राज्य की विष्णु देव सरकार पर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आईएएनएस से कहा, "लोहारडीह की घटना छत्तीसगढ़ सरकार की बहुत बड़ी विफलता है। इसको लेकर कवर्धा में जिला कांग्रेस की तरफ से बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। यह घटना प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के इशारे पर हुई है।"

Published: undefined

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को छिपाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन बेटी की जिद के आगे सरकार को झुकना पड़ा और कहीं न कहीं अब सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या थी। इसलिए जनता में आक्रोश और गुस्सा है।

 दरअसल, 14 सितंबर को कवर्धा के लोहारडीह में शिव प्रसाद साहू नाम के युवक की लाश गांव से करीब 10 किमी दूर मध्य प्रदेश के जंगल में पेड़ से लटकती मिली थी। युवक की मौत की खबर गांव में फैलते ही बवाल हो गया था। लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाते उसके मकान की घेराबंदी कर ली थी।

Published: undefined

इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रघुनाथ साहू के परिजनों से मारपीट की और उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया गया था। आगजनी की घटना में पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की थी।

Published: undefined

 इस घटना के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस घटना का जिम्मेदार गृह मंत्री विजय शर्मा को मान रही है। कांग्रेस का आरोप है कि गृह मंत्री अपने ही जिले में कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined