अपराध

यूपी : रिलेशनशिप में थे कपल, लड़के ने लीक कर दी कॉल रिकॉर्डिंग, पंचायत ने सुनाई हैरान करने वाली सजा

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सर्कल अधिकारी अभिषेक सिन्हा ने कहा कि लड़की ने 13 अगस्त को उस व्यक्ति के खिलाफ बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लड़की और लड़का रिलेशनशिप में थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पंचायत ने अजीबो गरीब फैसला सुनाया। दरअसल यहां के एक लड़के ने लड़की के साथ चैट का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद पंचायत ने लड़के को चप्पल से पीटने का आदेश दिया। आरोपी ने एक लड़की के साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। फिर कथित तौर पर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस 'सजा' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पीड़ित लड़की लड़के को चप्पल से पीटती नजर आई। 

Published: undefined

एक ग्रामीण को लड़के को अपना चेहरा न छिपाने की हिदायत देते हुए और उसकी शर्ट फाड़ते हुए भी देखा जा सकता है। गांव के लोगों ने लड़के को लड़की से माफी मांगने का भी आदेश दिया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सर्कल अधिकारी अभिषेक सिन्हा ने कहा कि लड़की ने 13 अगस्त को उस व्यक्ति के खिलाफ बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लड़की और लड़का रिलेशनशिप में थे। परिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में पता चला तो लड़की ने शिकायत दर्ज कराई।

Published: undefined

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सर्कल अधिकारी अभिषेक सिन्हा ने कहा कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। हम उस वीडियो को प्रमाणित नहीं कर सकते, जिसमें लड़की उसे मारती हुई दिख रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined