अपराध

CBI ने NEET पेपर लीक मामले में पहला आरोपपत्र दायर किया, 13 लोगों को बनाया आरोपी

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 380 (चोरी), 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना), 420 (धोखाधड़ी) और 109 (उकसाना) धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया है।

CBI ने NEET पेपर लीक मामले में पहला आरोपपत्र दायर किया, 13 लोगों को बनाया आरोपी
CBI ने NEET पेपर लीक मामले में पहला आरोपपत्र दायर किया, 13 लोगों को बनाया आरोपी फोटोः सोशल मीडिया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में आज अपना पहला आरोपपत्र दायर किया जिसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपपत्र में बताया गया कि आरोपी कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले में सीबीआई की जांच जारी है।

Published: 01 Aug 2024, 10:43 PM IST

सीबीआई के आरोपपत्र में कहा गया है कि नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं में शामिल थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 380 (चोरी), 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना), 420 (धोखाधड़ी) और 109 (उकसाना) धाराएं लगाई गई हैं।

Published: 01 Aug 2024, 10:43 PM IST

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, सीसीटीवी फुटेज, टावर लोकेशन का उपयोग किया गया है। मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 58 स्थानों पर तलाशी ली है। कई आरोपी अब भी पुलिस या न्यायिक हिरासत में हैं। जांच फिलहाल जारी है।

Published: 01 Aug 2024, 10:43 PM IST

नीट-यूजी का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाता है। इसमें प्राप्त रैंकिंग के आधार पर देश के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होती है। इस साल यह परीक्षा 5 मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। इस परीक्षा में 23 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Published: 01 Aug 2024, 10:43 PM IST

लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद यह परीक्षा विवादों में आ गई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक और कथित अनियमितताओं की जांच कर रही एजेंसी ने छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। बिहार में दर्ज प्राथमिकी में प्रश्न पत्र लीक से संबंधित है जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज बाकी प्राथमिकियां अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

Published: 01 Aug 2024, 10:43 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Aug 2024, 10:43 PM IST