बड़ी खबर LIVE: वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है BJP, कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि बीजेपी का मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।

वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है BJP, कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी: राहुल
वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है BJP, कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी: राहुल
user

नवजीवन डेस्क

27 Apr 2024, 10:57 PM

जकार्ता में रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

27 Apr 2024, 10:54 PM

गाजियाबाद: इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ''बीटेक छात्र विपुल (25) की एक सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।''

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है।

27 Apr 2024, 10:22 PM

कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की

कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ शिकायत की।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की एक चुनावी सभा अपमानजनक भाषण दिया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।


27 Apr 2024, 10:11 PM

मेरी पार्टी के सातारा उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया तो हर तालुका में प्रदर्शन होगा: पवार

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि अगर सातारा से उनकी पार्टी के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे को गिरफ्तार किया गया तो वह महाराष्ट्र के हर तालुका में लोकतांत्रिक विरोध सुनिश्चित करेंगे।

पवार ने यहां एक रैली में कहा कि शिंदे के खिलाफ शुक्रवार रात ‘एपीएमसी एफएसआई प्रकरण’ में मामला दर्ज किया गया था।

27 Apr 2024, 10:10 PM

राजस्थान में आचार संहिता लागू होने के बाद 834 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब, नकदी जब्त

 राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 834 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री पकड़ी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग एजेंसियों ने मार्च की शुरुआत से अब तक कुल 932.41 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाइयां, शराब, कीमती धातु, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं (फ्रीबीज) और अवैध नकदी जब्त की है।


27 Apr 2024, 9:17 PM

वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है BJP, कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि उनका मकसद संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह करने और दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करने का है।

27 Apr 2024, 9:15 PM

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक में अभिनय कर चुके गुरुचरण सिंह लापता, प्राथमिकी दर्ज

मशहूर टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अभिनय कर चुके गुरुचरण सिंह के लापता होने पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अपहरण का मामला दर्ज किया और पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने उनके आवास का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंह धारावाहिक में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाते थे।


27 Apr 2024, 9:15 PM

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में आरोपियों पर मकोका के तहत मुकदमा दर्ज

मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कथित शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) के साथ-साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई पर भी मकोका लगाया गया है।

27 Apr 2024, 8:35 PM

दिल्ली महापौर चुनाव : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव स्थगित किये जाने के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार विरोध प्रदर्शन के दौरान महापौर पद के उम्मीदवार महेश खीची के साथ विधायक राखी बिरला और अजय दत्त सहित एक दर्जन से अधिक आप विधायकों और स्वयंसेवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


27 Apr 2024, 8:12 PM

गुरुग्राम: पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर लोगों को ठगने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को प्रतिबिम्ब ऐप (देश भर में साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े मोबाइल नंबरों के भौगोलिक स्थानों को प्रकट करने के लिए डिज़ाइन किया गया) का उपयोग करके शुक्रवार को सेक्टर 31 से गिरफ्तार किया गया था।

27 Apr 2024, 7:44 PM

वडोदरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया


27 Apr 2024, 7:43 PM

छत्तीसगढ़: जिस भाषा का उपयोग भाजपा का नेतृत्व कर रहा है उससे बौखलाहट दिख रहा है- सचिन पायलट 

27 Apr 2024, 7:10 PM

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर एलएसजी को बल्लेबाजी का न्योता दिया

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर रहीं हैं।


27 Apr 2024, 7:10 PM

तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी नेता के रिश्तेदार के घर में विस्फोट होने का आरोप लगाया

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट विधानसभा क्षेत्र में एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर पर एक शक्तिशाली बम विस्फोट के बाद कई लोग घायल हो गए।

तृणमूल नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि विस्फोट से हसनाबाद पंचायत क्षेत्र में भाजपा नेता निमाई दास के एक रिश्तेदार के घर की छत उड़ गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्होंने सवाल किया कि घटना की जांच के लिए सीबीआई या एनएसजी को हस्तक्षेप क्यों नहीं करना चाहिए।

27 Apr 2024, 6:33 PM

सत्ता में फिर से आने पर बीजेपी संविधान बदल देगी, मोदी हैं ‘महंगाई मैन’ : प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इस बात से इनकार करने का दिखावा कर रहा हो, लेकिन यदि बीजेपी सत्ता में फिर से आ गई तो यह संविधान बदल देगी।


27 Apr 2024, 6:30 PM

थाईलैंड से लाए गए रवि काना को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

स्क्रैप माफिया रवि काना को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी रिमांड मांगी थी, माना जा रहा है कि आने वाले सोमवार को रिमांड पर सुनवाई हो सकती है।

रवि काना व उसकी गर्लफ्रेंड से पुलिस ने 80 से ज्यादा सवाल पूछे। दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित था। गैंगरेप और गैंगस्टर के मामले में फरार रवि काना दो दिन पहले ही थाईलैंड में पकड़ा गया, जिसके बाद उसकी महिला मित्र के साथ दोनों को भारत डिपोर्ट किया गया और दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

27 Apr 2024, 6:25 PM

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप

जापान के बोनिन द्वीप समूह या ओगासावारा द्वीप समूह में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।


27 Apr 2024, 6:24 PM

बिहार के सासाराम में झोपड़ी में लगी आग, 4 की मौत

बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, रूपहथा गांव में महादलित बस्ती में झोपड़ीनुमा घर में दोपहर को आग लग गई। इस घटना में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के घायल हो गए हैं।

27 Apr 2024, 6:08 PM

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कोंडली इलाके में रोड शो किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के लिए लोकसभा चुनाव का अपना पहला रोड शो किया।


27 Apr 2024, 5:52 PM

खगड़िया: बीजेपी के लोग डिप्रेशन में हैं, INDIA सरकार बनाने जा रही है- तेजस्वी यादव

27 Apr 2024, 5:31 PM

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य से उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन के स्थान पर वकील उज्ज्वल निकम को अपना उम्मीदवार बनाया।


27 Apr 2024, 5:24 PM

IPL 2024: दिल्ली ने मुंबई को 258 रन का लक्ष्य दिया, जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने 27 गेंद में 84 रन की पारी खेली

जैक फ्रेसर मैकगुर्क के 27 गेंद में 84 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चार विकेट पर 257 रन बनाये ।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने उसे गलत साबित करते हुए पहले विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की ।

ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में नाबाद 48, शाई होप ने 17 गेंद में 41 और अभिषेक पोरेल ने 27 गेंद में 36 रन बनाये ।

27 Apr 2024, 5:16 PM

मोदी की ‘झूठ की फैक्टरी’ अब नहीं चलेगी: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी पार्टी के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘मोदी की झूठ की फैक्टरी’’ हमेशा नहीं चलेगी।

असम में बारपेटा जिले के कायकुची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और 65 प्रतिशत शिक्षित युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं।


27 Apr 2024, 5:08 PM

इंडिगो की अहमदाबाद जा रही उड़ान तकनीकी खामी के बाद दिल्ली लौटी

अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर को लैंडिंग गियर में खराबी पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर लगभग 12.40 बजे सुरक्षित उतर आया। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे।

27 Apr 2024, 5:08 PM

नोएडा: निर्माणाधीन इमारत की 20वीं मंजिल पर लगी आग

नोएडा के सेक्टर-62 में एक निर्माणाधीन इमारत की 20वीं मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है।


27 Apr 2024, 5:08 PM

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में किशोर समेत दो की मौत

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर बाघराय थाना क्षेत्र में डंपर की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार एक किशोर और एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बताया कि थाना बाघराय क्षेत्र के बिहार सकरदहा मोड़ पर शुक्रवार रात डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

27 Apr 2024, 4:53 PM

यूपी के इटावा में मां-बेटे ने जहर खाकर की खुदकुशी, कर्ज से थे परेशान

उत्तर प्रदेश के इटावा में आर्थिक तंगी परेशान मां-बेटे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, 55 साल की महिला और उसके बेटे ने  वित्तीय समस्याओं की वजह से जान दे दी।


27 Apr 2024, 4:39 PM

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के गुरेज में बर्फबारी हुई

27 Apr 2024, 4:09 PM

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए आवारा पशु प्रमुख चुनावी मुद्दा 

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का कहना है कि इस बार अन्य मुद्दों के साथ आवारा पशुओं की समस्या भी उनके लिये सबसे प्रमुख मुद्दों में से है।

हाथरस के पिलखना गांव के खेतों में काम करने वाले श्रमिक केशव कुमार ने कहा, ‘‘ जब मैं सुबह खेतों में काम करने जाता हूं तो यहां आवारा पशु हमला करने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। एक बार मुझे चोटिल भी कर दिया था और मैं एक हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहा।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कई बार गाय और नीलगाय उन्हें दौड़ा चुकी हैं।

फिरोजाबाद के अकिलाबाद गांव के किसान धर्मेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘खेत में आवारा पशुओं के घुस जाने से मेरी 30 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। सूखा, बेमौसम बारिश और अब आवारा पशुओं का आतंक। हम क्या करें ?’’


27 Apr 2024, 3:59 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर नैनीताल और उसके आसपास के वन क्षेत्रों में लगी भीषण आग का जायजा लिया।

27 Apr 2024, 3:37 PM

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंगदपुर गांव में जनसभा को संबोधित किया


27 Apr 2024, 3:34 PM

धान से अधिक वैकल्पिक फसलों के लिए MSP तय करने की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, पंजाब, हरियाणा से जवाब मांगा

27 Apr 2024, 3:32 PM

दिल्ली: AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली प्रचार किया


27 Apr 2024, 3:15 PM

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंगदपुर गांव में जनसभा को संबोधित किया

27 Apr 2024, 3:13 PM

तमिलनाडु: चिथिराई उत्सव के समापन के बाद भगवान कल्लालगर को लेकर यात्रा अलाघर मंदिर पहुंची


27 Apr 2024, 2:38 PM

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में अपने हेलीकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान सीट लेते समय फिसलकर गिरीं

27 Apr 2024, 2:23 PM

महाराष्ट्र: BMC द्वारा पूरे मुंबई में विशेष सफाई अभियान चलाया गया


27 Apr 2024, 2:03 PM

झारखंड के रांची में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 15 छात्र घायल

झारखंड की राजधानी रांची में सदर उपखंड के मंदार सीडी ब्लॉक में एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में कम से कम 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 30 बच्चों से भरी बस मंदार के सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल बच्चों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोटें आई है।

27 Apr 2024, 1:32 PM

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर खड़गे की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वहां तीन पार्टियों की अघाड़ी है। तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं। कुछ गलतफहमी भी होती है। उन्हें राज्यसभा और विधानसभा सीटों में कंपनसेट किया जाएगा। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है।"


27 Apr 2024, 1:14 PM

जम्मू-कश्मीर: रामबन शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर पेरनोट क्षेत्र में लगातार भूस्खलन के कारण सड़क, घर और बिजली टावर क्षतिग्रस्त

27 Apr 2024, 12:37 PM

कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की इस बार बहुत चर्चा है- प्रियंका गांधी

गुजरात के वलसाड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की इस बार बहुत चर्चा है। इस बार हमने इसे 'न्यायपत्र' का नाम दिया है क्योंकि हम देख रहे हैं कि पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी बातें की गई है लेकिन आपके जीवन में कुछ भी बदलाव नहीं हुए हैं। राहुल गांधी ने एक न्याय यात्रा निकाली। ये कहने के लिए कि अब देश को न्याय चाहिए। क्योंकि आपके साथ अन्याय हो रहा है।"


27 Apr 2024, 12:26 PM

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में हीट वेव जारी

27 Apr 2024, 12:13 PM

दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पार्टी कार्यालय पहुंचे


27 Apr 2024, 12:09 PM

तमिलनाडु: कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास एक बस पलट जाने से 15 यात्री घायल

27 Apr 2024, 10:32 AM

बिहार: दरभंगा में बारात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ''दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव में बारात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की मृत्यु दुःखद। घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिये गए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।”


27 Apr 2024, 9:53 AM

हिमाचल प्रदेश: लाहौल और स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई

27 Apr 2024, 9:13 AM

उत्तराखंड: नैनीताल के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए भारतीय वायु सेना ने MI-17 हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव किया


27 Apr 2024, 9:03 AM

दिल्ली: जहांगीरपुरी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या 

27 Apr 2024, 8:35 AM

यूपी से अवैध रूप से बिहार ले जाए जा रहे 95 बच्चों को अयोध्या में छुड़ाया गया


27 Apr 2024, 8:05 AM

असम: दरांग जिले में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान करने के लिए लोग मतदान केंद्रों की ओर जा रहे

27 Apr 2024, 7:42 AM

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने CRPF बटालियन पर किया हमला, दो जवान शहीद

मणिपुर में हिंसा जारी है। कुकी उग्रवादियों ने शुक्रवार की आधी रात सीआरपीएफ बटालियन पर हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। यह दोनों जवान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128 वीं बटालियन के थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia